Uncategorized

बैंक ऑफ़ इंडिया प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया  हिंदी दिवस एवं पुरस्‍कार वितरण समारोह

इसके बाद, उप महाप्रबंधक कैपटन अखिलेश कुमार ने सभी के प्रति धन्‍यवाद ज्ञापित किया। अंत में, राष्‍ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

POSTED BY  : ANAGHA SAKPAL DATED ON  : 28/09/2026 (9004379946) 📞 

मुंबई : (NHI24) बैंक ऑफ इंडिया प्रधान कार्यालय मुंबई में दिनांक 27.09.2026 को हिंदी दिवस एवं पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्‍ज्‍वलन के साथ हुआ। तत्‍पश्‍चात, इस कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय गीत का गायन किया गया। इसके बाद, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के हिंदी दिवस संदेश का वाचन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में सहायक महाप्रबंधक राजभाषा सुश्री मऊ मैत्रा ने राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी माह के दौरान आयोजित गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात महाप्रबंधक श्री अमित सिंह ने सभी का हार्दिक स्वागत किया और राजभाषा हिंदी की गतिविधियों के बारे में बृहत जानकारी दी।

इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रजनीश कर्नाटक, कार्यपालक निदेशक श्री पी आर राजगोपाल, कार्यपालक निदेशक श्री सुब्रत कुमार, कार्यपालक निदेशक श्री राजीव मिश्रा, कार्यपालक निदेशक श्री प्रमोद कुमार द्विबेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ललित तनेजा, मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण तथा अन्य स्टाफ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बैंक ऑफ़ इंडिया प्रधान कार्यालय मुंबई में हिंदी दिवस के उपलक्ष्‍य में हिंदी माह सितंबर 2026 का आयोजन किया गया। हिंदी माह 2026 के दौरान बैंक ऑफ़ इंडिया प्रधान कार्यालय द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों से लेकर उच्च कार्यपालकों तक विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं जैसे हिंदी टंकण, चित्र देखो आलेख लिखो, ऑनलाइन राजभाषा ज्ञान, सुलेख एवं सामान्य ज्ञान, पीपीटी प्रस्तुतीकरण, कंप्यूटर आधारित दृश्य श्रव्य एवं गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, बैंक ऑफ़ इंडिया प्रधान कार्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए तथा सुप्रसिद्ध व्‍यक्तित्‍व शृंखला के संकलन एवं 16 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार संदर्भ साहित्‍य का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए, प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी श्री रजनीश कर्नाटक ने सभी स्‍टाफ सदस्‍यों से अनुरोध किया कि वे अपना दैनिक कामकाज मौलिक रूप में राजभाषा हिंदी में करें और देश की राजभाषा हिंदी का मान बढ़ाएं। उन्‍होंने बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि बैंक को वर्ष 2025-26 हेतु ‘ख’ क्षेत्र के तहत भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा में उत्‍कृष्‍ट कार्यान्‍वयन हेतु राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्‍त हुआ है।

इसके बाद, उप महाप्रबंधक कैपटन अखिलेश कुमार ने सभी के प्रति धन्‍यवाद ज्ञापित किया। अंत में, राष्‍ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!