हिप रिप्लेसमेंट से आगे: अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच के साथ तेज़ रिकवरी और गतिशीलता पर प्रमुखता से ध्यान आकर्षित किया

POSTED BY : MRUNALI SAKPAL DATED ON : 26/11/2026 (8850212023) 📞
नवी मुंबई [NHI24] : अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने भारत के उन कुछ चुनिंदा सेंटर्स में अपनी पहचान बना ली है जो विशेष रूप से डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच (डीएए) के माध्यम से हिप रिप्लेसमेंट करते हैं। यह आधुनिक और मांसपेशियों को सुरक्षित रखने वाली ऑर्थोपेडिक सर्जरी के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिप रिप्लेसमेंट मॉडर्न मेडिसिन के सबसे सफल ऑपरेशनों में से एक है। हर साल, गंभीर हिप आर्थराइटिस, हिप फ्रैक्चर और कूल्हे से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित हजारों मरीज अपनी चलने-फिरने की क्षमता और जीवन की गुणवत्ता को बहाल करने के लिए यह सर्जरी कराते है। सर्जिकल तकनीकों और इम्प्लांट टेक्नोलॉजी में हुए सुधारों ने इसे समय के साथ और अधिक सुरक्षित बना दिया है। हालांकि, आधुनिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी का उद्देश्य अब और विकसित हो गया है। आज का लक्ष्य केवल क्षतिग्रस्त जोड़ को बदलना ही नहीं है, बल्कि सर्जरी से होने वाले आघात को कम करना, ऑपरेशन के बाद होने वाले दर्द को न्यूनतम रखना और मरीजों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन जीने में मदद करना है। डीएए सीधे तौर पर इसी बदलाव को पूरा करता है।
भारत में इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाने के पीछे विशेष स्थितियाँ हैं। भारतीय मरीज अक्सर पालथी मारकर बैठते हैं, उकड़ू बैठते हैं, भारतीय शैली के शौचालयों का उपयोग करते हैं और योग करते हैं। आर्थिक मर्यादाओं या स्पेशलिस्टों तक देरी से पहुँच पाने के कारण कई मरीज वर्षों तक दर्द सहने के बाद बहुत देर से इलाज के लिए आते हैं। ऐसे मरीजों की सर्जरी से अपेक्षाएं केवल दर्द से राहत पाने तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि अपनी पूरी जीवनशैली और दैनिक दिनचर्या को फिर से शुरू करना उनकी प्राथमिकता होती है। इस संदर्भ में, जल्द फंक्शनल रिकवरी की डीएए की क्षमता इसे एक सार्थक सर्जिकल विकल्प बनाती है।
पारंपरिक रूप से, हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी जोड़ तक पीछे या बगल से पहुँचकर की जाती रही है, जिसमें अक्सर प्रमुख मसल ग्रुप्स को काटने की आवश्यकता होती है। डीएए अलग तरीके से काम करता है। इसमें सर्जन मांसपेशियों को काटे बिना, उनके बीच के एक प्राकृतिक मार्ग से आगे की तरफ से कूल्हे के जोड़ तक पहुँचते हैं। मांसपेशियों को सुरक्षित रखने का यही सिद्धांत डीएए के प्रति बढ़ते क्लिनिकल रुझान का आधार है और इसे पारंपरिक तरीकों से स्पष्ट रूप से अलग करता है।
वैश्विक डेटा भी इस तकनीक के प्रति बढ़ रहे भरोसे को दर्शाते हैं। 2025 में, 53% अमेरिकी सर्जनों ने डीएए को टोटल हिप आर्थ्रोप्लास्टी के लिए अपना सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका बताया। नीदरलैंड में, 2007 में कुल हिप रिप्लेसमेंट में डीएए की हिस्सेदारी केवल 0.2% थी, जो 2020 तक बढ़कर 41% हो गई। 2026 के एक आशादायी अध्ययन में पाया गया है कि 43% मरीजों ने डीएए के प्रति अपनी प्राथमिकता व्यक्त की।
यह तकनीक बुजुर्ग मरीजों के लिए भी विशेष रूप से प्रासंगिक है। भारत में सत्तर और अस्सी वर्ष की आयु के आसपास के मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिन्हें विशेष रूप से नेक ऑफ फीमर में फ्रैक्चर के बाद हिप रिप्लेसमेंट की आवश्यकता होती है। इस आयु वर्ग के लिए, जल्द से जल्द चलना-फिरना शुरू करना एक चिकित्सीय प्राथमिकता होती है। इसका उद्देश्य मरीजों को जल्द अपने पैरों पर खड़ा करना और उनके परिवारों के पास वापस भेजना है।
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई के सीनियर ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, डॉ. दीपक गौतम ने कहा: “यह सर्जरी किसी भी मांसपेशी को काटे बिना की जाती है। इसलिए, सर्जरी के बाद दर्द बहुत कम होता है, जोड़ के अपनी जगह से खिसकने का जोखिम बेहद कम रहता है, और अस्पताल में दाखिल रहने की अवधि भी घट जाती है। काम पर जल्दी लौटने की दृष्टि से भी यह काफी फायदेमंद है।”
अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई के सीईओ, डॉ. किरण शिंगोटे ने कहा, “डीएए का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह रोबोटिक सिस्टम या विशेष ऑपरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर नहीं है। इसके लिए विशेष सर्जिकल विशेषज्ञता और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। इस तकनीक को सीखने की एक प्रक्रिया होती है, और कोई भी सर्जन इसे सुरक्षित रूप से कर सके, इससे पहले मेंटरशिप और कैडेवरिक वर्कशॉप सहित एक सुव्यवस्थित प्रशिक्षण का मार्ग अत्यंत आवश्यक है।”
अपोलो हॉस्पिटल्स के बारे में
अपोलो ने हेल्थकेयर में तब क्रांति ला दी जब डॉ. प्रताप रेड्डी ने 1983 में चेन्नई में पहला हॉस्पिटल खोला। आज, अपोलो दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म है, जिसके 76 हॉस्पिटल्स में 10,400 से ज़्यादा बेड, 7,113 से ज़्यादा फार्मेसी, 308 क्लिनिक, 2,457 डायग्नोस्टिक सेंटर्स, और 800 से ज़्यादा टेलीमेडिसिन सेंटर हैं। यह दुनिया के अग्रणी कार्डिएक सेंटर्स में से एक है, जिसने 3,00,000 से अधिक एंजियोप्लास्टी और 2,00,000 सर्जरियाँ की हैं। अपोलो अनुसंधान और इनोवेशन में निवेश करना जारी रखे हुए है ताकि सबसे उन्नत टेक्नोलॉजी, उपकरण और उपचार प्रोटोकॉल व्यवहार में लाए जा सकें और यह सुनिश्चित किया जा सके कि मरीज़ों को दुनिया की सबसे अच्छी देखभाल मिल सके। अपोलो परिवार के 1,20,000 सदस्य बेहतरीन देखभाल देने और दुनिया को पहले से बेहतर बनाने के लिए समर्पित हैं।




